फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 50 हजार से अधिक राशि मिलने पर देनी होगी जानकारी

Sat, 14 Sep 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव के दौरान 50 हजार से अधिक राशि मिलने पर संबंधित व्यक्ति को बताना होगा कि राशि कहां से आई है। इस राशि को कहां लेकर जा रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि लोगों से अपील है कि 50 हजार से ज्यादा लेकर सफर न करें। यदि पैसा लेकर जाना जरूरी है, तो नगद राशि के बैंक स्टेटमेंट या जहां से आपको नकद रुपये मिले हैं, उसकी जानकारी देनी होगी। बिना बिल के कोई भी कीमती धातु, रत्न-आभूषण या किसी प्रकार की सामग्री का परिवहन ना करें। उन्होंने चेताया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की अवैध धातु, शराब, अफीम, गांजा-चरस सहित अवैध हथियारों का उपयोग न करें, ऐसा करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन एसएसटी टीम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों को एफएसटी टीम द्वारा कवर किया जा रहा है और आचार संहिता की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित करने के लिए पारखी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें