स्कूल में आयोजित जागरूकता गतिविधियां। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में सप्ताह भर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। सप्ताह के दौरान सभाओं में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।सीनियर कक्षाओं में एड्स व टीबी विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किए गए, जिनमें रोगों की रोकथाम और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम प्राचार्य मनोज कुमार के निर्देशन एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ जबकि संचालन कार्यक्रम प्रभारी एवं जीव विज्ञान प्रवक्ता विक्टोरिया के नेतृत्व में किया गया।