फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 500 किसानों को दी प्राकृतिक खेती की जानकारी

विज्ञापन
फोटो संख्या:-68 अनाज मंडी सतनाली में किसान मेले को संबो​धित करते हुए एसडीओ अजय यादव---स्रोत विभ
विज्ञापन
सतनाली। अनाज मंडी में कृषि विभाग की ओर से मंगलवार को प्राकृतिक खेती पर आधारित किसान मेला आयोजित किया गया। इसमें सतनाली क्षेत्र के 500 किसानों ने भाग लिया और खेती तकनीक की जानकारी ली। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव ने बताया कि मेले में प्राकृतिक खेती करने की बात सबसे महत्वपूर्ण रही। इसमें रसायनिक खाद् के प्रयोग के कारण मनुष्य के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी। मुख्यातिथि मार्केट कमेटी के चेयरमैन भागीरथ शेखावत, ब्लॉक समिति सतनाली के प्रतिनिधि अनिल पथरवा ने शिरकत की। मेले में प्रश्नोतरी के विजेता 10 किसानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कृषि विभाग से डॉ. अजय यादव, डॉ. संजय यादव, डॉ. संदीप सांगवान, डॉ. जयलाल, डॉ. राजपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें