नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते नशा मुक्त टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम ने गांव कमालपुर, कसौली व लालपुर दौरा करके नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी व नशा न करने की शपथ भी दिलवाई गई। निरीक्षक रामपाल ने बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई के विरुद्ध सामाजिक आंदोलन चलाने की आवश्यकता है। अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है तो इस बारे पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करें। संवाद