फोटो : 6गीतों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी देते टीम। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। सूचना जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की टीम भजन, लोकगीतों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। दिनेश कुमार ने बताया कि विभागीय भजन पार्टियों व सूचीबद्ध भजन पार्टियों द्वारा मंगलवार को जिला के गांव बखापुर, बोलनी, ठोठवाल, भाडावास, गुगोढ़, कान्हडवास, करावरा मानकपुर, राजावास, कुण्ड, मनेठी, किशनपुर, धरचाना व शाहपुर गांवों में सरकार की नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रचार किया गया।