फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: व्याख्यान में प्रोड्रग्स के बारे में दी जानकारी

Sat, 18 Oct 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग की ओर से प्रोड्रग्स इन फार्मेसी विषय पर ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता सऊदी अरब की यूनिवर्सिटी ऑफ हाइल के फार्मास्यूटिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अफरासिम मुइन रहे। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार ने की। डॉ. मुइन ने प्रोड्रग्स के सिद्धांत, विकास, औषधि वितरण में उनकी भूमिका और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रोड्रग्स तकनीक दवाओं की घुलनशीलता, जैव उपलब्धता और रोगी अनुपालन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में विभाग के सभी शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे और उन्होंने वक्ता से अपने प्रश्न पूछे। व्याख्यान का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें