फोटो : 11रेवाड़ी। बावल स्थित स्थित कृषि महाविद्यालय में आयोजित अवेयरनेस वार्ता कार्यक्र
- फोटो : सीएचसी में बिलखते परिजन।
बावल। कस्बा स्थित कृषि महाविद्यालय में श्रीराम शाखा, भारत विकास परिषद और रेवाड़ी ऑबस एवं गायनक सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को अवेयरनेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज यादव ने छात्राओं को पीसीओएस के बारे में जानकारी दी। डॉ. नीरज यादव ने बताया कि पीसीओएस केवल विवाहित महिलाओं की समस्या नहीं रह बल्कि किशोर और युवा लड़कियों में यह समस्या बढ़ रही है। छात्राओं ने सवाल पूछे जिसका जवाब डॉ. नीरज यादव ने दिया। छात्राओं ने डॉक्टर के सुझावों को अपनाने का संकल्प लिया। प्रिंसिपल नरेश कौशिक ने डॉ. नीरज यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पूजा गौड़ ने छात्राओं को लोगों को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई।