फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्रामीणों को कानूनी सहायता की दी जानकारी

Fri, 09 Jan 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ग्रामीणों को नालसा योजनाओं व कानूनी सहायता बारे जागरूक करती टीम। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को गांव हजारीवास, चंदावास, भूड़पुर, कालूवास, गिंदोखर व बिहारीपुर में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अधिवक्ता मीनाक्षी व पीएलवी नरेश द्वारा ग्रामीणों को नालसा योजनाओं व कानूनी सहायता बारे जानकारी दी गई। एडवोकेट पूनम व पीएलवी भगवान दास द्वारा ग्रामीणों को नालसा योजनाएं, महिला अधिकार, बाल अधिकार और वरिष्ठ नागरिक अधिकार नशीली दवाओं, बाल यौन शोषण के बारे में भी जानकारी दी गई। निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें