रेवाड़ी। किसान भवन में आयोजित मीटिंग में उपस्थित किसान । स्रोत : किसान
रेवाड़ी। दा अरावली किसान क्लब की बैठक वीरवार को कृषि और किसान कल्याण विभाग के हाॅल में हुई। अध्यक्षता क्लब प्रधान चौ. भुपेंद्र यादव ने की। इसमें जिले के अलग-अलग ब्लाक से काफी किसानों ने हिस्सा लिया। जिला चरखी दादरी में गेहूं की फसल में आग लगने के बाद बचाव में लगे किसान की हुई मौत पर दो मिनट का मौन रखा गया। कृषि विभाग से डाक्टर अनिल लाम्बा मौजूद रहे। उन्होंने किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कमल यादव ने किसानों को पौधे लगाने और पुराने पौधों की पेंशन बनवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर नैचुरल फार्मिंग रामनिवास ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी।संवाद