कर्मचारियों को जागरूक करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
धारूहेडा। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से धारूहेड़ा की एक कंपनी में नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध एवं यातायात के नियमों बारे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धारूहेड़ा टीएपी इंचार्ज एसआई सुरेश कुमार नेकर्मचारियों को नशे से दूर रहने, नशा तस्करों की धरपकड़ में पुलिस का सहयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने, सड़क दुर्घटना में घायलों की हर संभव मदद करने, साइबर अपराध से बचने और उसे रोकने के उपाय, डायल 112 और 112 इंडिया एप के उपयोग तथा साइबर क्राइम से संबंधित मुद्दों के बारे में जानकारी दी गई। संवाद