कार्यक्रम में एक मंच पर आए विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत : स्कूल
धारूहेड़ा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी में कार्यक्रम में पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकार, बच्चों की सुरक्षा और यौन शोषण से बचाव के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट चंचल ने कहा कि किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या शोषण की स्थिति में बच्चों को चुप नहीं रहना चाहिए। इस दौरान छात्रा राधा ने पॉक्सो एक्ट एवं बाल श्रम जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं छोटे विद्यार्थियों ने भी विभिन्न कानूनी धाराओं एवं प्रावधानों के माध्यम से बाल सुरक्षा के महत्व को समझाया। प्राचार्य डॉ. नम्रता सचदेवा ने कहा कि हम अपने त्योहारों के बारे में तो जानते हैं लेकिन अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होते है। सुरक्षित एवं बेहतर जीवन के लिए अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना और दोनों के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। संवाद