फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: इंदौर-भिवानी व वलसाड-भिवानी साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलेगी

Mon, 30 Oct 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर-भिवानी-इंदौर और वलसाड-भिवानी-वलसाड साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू किया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाडी संख्या 09325 इंदौर-भिवानी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 3 नवंबर से 29 दिसंबर तक (09 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को इंदौर से 19.20 बजे रवाना होकर शनिवार को जयपुर स्टेशन पर 7.10 बजे पहुंचेगी और 7.20 बजे प्रस्थान कर 13.10 बजे भिवानी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09326, भिवानी-इंदौर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 4 नवंबर से 30 दिसंबर तक (09 ट्रिप) भिवानी से प्रत्येक शनिवार को 14.45 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 19.20 बजे पहुंचेगी और 19.30 बजे प्रस्थान कर रविवार को 08.30 बजे इंदौर पहुंचेगी। यह ट्रेन फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली व चरखी दादरी स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वलसाड-भिवानी सुपरफास्ट का ये होगा ठहराव

गाड़ी संख्या 09007 वलसाड-भिवानी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन 2 नवंबर से 28 दिसंबर तक (09 ट्रिप) वलसाड से प्रत्येक वीरवार को 13.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 07.10 बजे पहुंचेगी और 7.20 बजे प्रस्थान कर 12.55 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09008, भिवानी-वलसाड सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 3 नवंबर से 29 दिसंबर तक (09 ट्रिप) भिवानी से प्रत्येक शुक्रवार को 14.45 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 19.20 बजे आगमन व 19.30 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 12.00 बजे वलसाड पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें