भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन कैंप के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि एवं छात्र।स्रोत:स्कूल
रेवाड़ी। भाड़ावास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. सरोज यादव ने बच्चों को भाषा सीखने और व्यावहारिक जीवन में उसके उपयोग पर जोर दिया।प्राचार्य ने मुख्य अतिथि डॉ. सरोज यादव का स्वागत किया। कैंप के पहले दिन ही 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। नोडल अधिकारी बिंदु ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए अनुच्छेद लेखन, अभिवादन, रोल प्ले, परिचय, शिष्टाचार एवं अन्य भाषायी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जयबीर, समीर, रचना, संगीता, शालू, कंचन और दीपांशु मौजूद रहे।