फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के 75 स्टेशनों में शामिल है रेवाड़ी जिसका चयन अमृत महोत्सव के तहत हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन कार्यक्रम आरंभ हुआ। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन देश के उन 75 स्टेशनों में शामिल है जिसका चयन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए किया गया है।
विज्ञापन

23 जुलाई तक मनाए जाने वाले कार्यक्रमों में उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर के सात स्टेशनों को चुना है। इनमें रेवाड़ी जंक्शन भी शामिल है। जहां रेलवे के भवनों को सजाया गया है। जो यह संदेश दे रहा है कि आजादी के 75 वर्षों में रेलगाड़ी और स्टेशन आज कहां पहुंच गए हैं। महोत्सव के अंतर्गत आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक नरेंद्र ने फोटो प्रदर्शनी का सीधा प्रसारण के माध्यम से उद्घाटन किया। रेवाड़ी में कार्यक्रम के संयोजक रेलवे के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केशव गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों में स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों व उनके स्वजन को सम्मानित कर उनके अनुभवों को साझा करना, रेलवे स्टेशनों के परिसर एवं रेलवे कालोनी में पौधरोपण, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्कूलों में स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देना, रेलवे स्टेशनों पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन, हर घर तिरंगा का संदेश देना, देश भक्ति गानों का स्टेशनों पर बजाया जाना आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रेलवे विभाग के साथ आरपीएफ भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जंक्शन अधीक्षक सतपाल सिंह, वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर विधुत शशि पूनिया, अमृतलाल, जंक्शन उपाधीक्षक वाणिज्य दीपक यादव, रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक प्रदीप कुमार सांगवान, रमेश मीणा, अंतिम तायल, राजपाल, मनीष कुमार, हेमंत कुमार, विकास आर्य, दिलदार खां सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें