फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फसलों के बढ़ाए गए दाम ऊंट के मुंह में जीरा

Fri, 21 Jun 2024 03:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि फसलों के बढ़ाए गए रेट ऊंट के मुंह में जीरा है। यह बढ़ोतरी लगभग 5 फीसदी है और फसल खरीदने की गारंटी भी नहीं दी है। जबकि फसलों पर लागत 15 प्रतिशत के लगभग बढ़ गई है। जिले के किसान संगठनों में कम बढ़ोतरी से रोष है। यहां पर लगभग 2000 एकड़ में धान और बाजरा मुख्य फसल है।
विज्ञापन

सरकार को चाहते हैं कि एक तो फसल खरीद की गारंटी दे और रेट 15 फीसदी बढ़ोतरी करे। यदि सरकार ने बात नहीं मानी तो 5 जुलाई को राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह रेवाड़ी आ रहे हैं। इस मुद्दे को रखेंगे। एक बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सीसराम, सुरेंद्र, श्याम सुंदर, वेद फोगाट, अशोक, राज सिंह ढीलो, रोशनलाल, सवाचंद, प्रदीप डूगरवास, वेद हवलदार व अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें