रेवाड़ी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 750 व 400 रुपये की वृद्धि को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहाकका यूनियन की जिला प्रधान तारा देवी ने अपर्याप्त बताया है।
तारा देवी ने कहा कि 12 अक्तूबर 2018 को प्रधानमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के मानदेय में 1500 व 750 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा कर उसे दिवाली का तोहफा बताया था, लेकिन हरियाणा सरकार ने इसे लागू नहीं किया। 6 वर्ष से हरियाणा सरकार से प्रधानमंत्री की घोषणा को लागू करने की मांग की जा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कहा कि मांगों को लेकर 27 अक्तूबर को यूनियन का राज्यस्तरीय सम्मेलन रोहतक में होगा।