फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उपप्रधान चुनाव के चलते आमजन को हुई परेशानी

Fri, 09 Oct 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
चुनाव को लेकर जानकारी देते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद में उपप्रधान पद के चुनाव को लेकर वीरवार को परिषद कार्यालय में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं, जिसका असर आमजन के कामकाज पर भी पड़ा। नगर परिषद में अपने काम करवाने पहुंचे लोगों को दोपहर एक बजे के बाद आने के लिए कहा गया। चुनाव प्रक्रिया चलने के कारण उन्हें कार्यालय में प्रवेश नहीं मिल सका और कई लोगों को बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ा। लोगों का कहना था कि वे दूर से अपने जरूरी कार्यों के लिए नगर परिषद पहुंचे थे, लेकिन चुनाव के चलते काम नहीं हो सका। उन्हें दोबारा आने के लिए कहा गया, जिससे समय की बर्बादी के साथ परेशानी का सामना करना पड़ा। चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें