नागरिकों की शिकायत सुनते डॉ. सतीश खोला। स्त्रोत: स्वयं
रेवाड़ी। प्रदेशभर में बड़े स्तर पर ग्रामसभाओं के आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सरकार की ओर से लगभग चार हजार ग्रामसभाएं आयोजित करने की योजना बनाई गई है। इन सभाओं के माध्यममे परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में दर्ज आय संबंधी विवरणों का सत्यापन किया जाएगा। पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर एक स्थित पर आवास पर नागरिकों की समस्याएं सुनी। बताया कि प्रदेश के लगभग 30 लाख परिवारों से संबंधित आय सत्यापन का डाटा लगभग तैयार कर लिया गया है।