फोटो : 39आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन करते गणमान्य। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। गांव तीतरपुर में नए आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन गांव के सरपंच राजकुमार ने किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सीमा ने बताया कि तीतरपुर की यह आंगनबाड़ी एक आदर्श आंगनबाड़ी के रूप में विकसित की गई है, जिसमें शौचालय, बिजली-पानी, किचन गार्डनिंग जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। सेवा पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में कुपोषित व सुपोषित माताओं के अनुभव साझा किए गए तथा रेसिपी का आदान-प्रदान भी किया गया। उद्घाटन के समय सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कुरुक्षेत्र से सीधा प्रसारण देखा और सुना। सुपरवाइजर सीमा ने आगे बताया कि उनके सर्कल के गांव डूंगरवास, फदनी और बालियर खुर्द में भी आंगनवाड़ी भवनों का उद्घाटन किया गया है।