रेवाड़ी। प्रचार टीम भजन के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए। स्त्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। प्रचार टीम गांव-गांव जाकर जिला प्रशासन की ओर से जिले में चलाए जा रहे स्वीप अभियान के तहत आमजन को वोट बनवाने के साथ ही वोट डालने के लिए प्रेरित व जागरूक कर रही है। विभाग के पार्टी कलाकार ढोलक, चिमटा व हारमोनियम के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले गीत व भजन गाते हुए लोगों को मतदान का संदेश दे रहे हैं। सोमवार को भजन मंडली कलाकारों ने ग्रामीणों को वोट का महत्व समझाते हुए वोट बनवाने का आह्वान करने के साथ ही लोकतंत्र के महापर्व में वोट का शत प्रतिशत प्रयोग करने बारे जागरूक किया।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं तथा रचनात्मक गतिविधियों के द्वारा लोगों को जागरूक किया रहा है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 25 मई तक स्वीप गतिविधियां जारी रहेंगी।