फोटो: 10रेवाड़ी। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
खोल। गांव पाली स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को प्राचार्य डॉ. करण सिंह यादव के दिशा निर्देशन में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्जवलित करके किया गया। महाविद्यालय में नई छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं को एनईपी के बारे में बताया गया। नई छात्राओं को महाविद्यालय के वातावरण से परिचित कराने, पाठ्यक्रम की जानकारी देने और उनके संदेहों को दूर करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था। इसके साथ ही छात्राओं को शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों के महत्व को समझाते हुए महाविद्यालय में सफलतापूर्वक अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।