फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस घर में नारी सम्मान, वहां लक्ष्मी का वास : शशि जुनेजा

Mon, 21 Oct 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 02रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक साथ मंच पर आए लोग। स्रोत :
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में करवाचौथ का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। मुख्य अतिथि जिला भाजपा उपाध्यक्ष अजय पाटोदा, एचएमवीए के प्रदेश उपप्रधान राम रतन यादव पहुंचे। अतिथियों को मां दुर्गा, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी के चित्र भेंट किए गए।
विज्ञापन

संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि करवाचौथ का पर्व नारी की मर्यादा को नई ऊंचाइयां प्रदान करता है। राजकुमारी सावित्री का विवाह गरीब लकड़हारे सत्यवान से हुआ। पतिव्रता नारी सावित्री को 1 वर्ष पश्चात पति की मृत्यु का पूर्वाभास हो गया। उसने 1 वर्ष तक निरंतर उपवास रखते हुए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया।
कहते हैं कि सावित्री की कठोर तपस्या के आगे यमराज को पति सत्यवान को जीवित करने के लिए विवश कर दिया। संयोजक शशि जुनेजा व पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज ने कहा कि जिस घर में नारी का आदर सम्मान होता है, उसी घर में सुख, समृद्धि व लक्ष्मी का निवास होता है। परिवारजनों को उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

प्रवीण ठाकुर ने सभी को गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो भजन पर एरोबिक्स का अभ्यास कराया। पूर्वांशी, तन्वी, माहिरा व ओजस्वी ने जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम का सुंदर भजन सुनाकर सबका मन मोह लिया। डॉक्टर सपना यादव, डॉक्टर बलबीर अग्रवाल, राजेंद्र गेरा, पवन कुमार व प्रोफेसर सीएल सोनी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुदर्शन मेहंदीरत्ता, जगदीश मखीजा, कपिल कपूर, लक्ष्मी नारायण, राजा राम, किशोरी नंदवानी, हिमांशु आदि का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें