फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र के पुनर्निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका : दशरथ

Sat, 19 Oct 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 22रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के वालंटियर्स के लिए आयोजित कार्यशाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के लिए विवेकानंद केंद्र की ओर से कार्यशाला हुई। उतीष्ठ भारत युवा प्रेरणा प्रतियोगिता के तहत होने वाली परीक्षा व कार्यशाला में विवेकानंद केंद्र के नगर प्रमुख महेश शर्मा ने युवाओं को जागरूक किया।

प्रांत संपर्क प्रमुख दशरथ चौहान ने कहा कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है। प्रांत प्रमुख अनिल शर्मा ने ध्यान व आसन द्वारा एकाग्रता के बारे में बताया और समाज के लिए कार्य करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यशाला में ध्यान, प्रार्थना सहित इनडोर व आउटडोर गेम्स का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को चार टीमों में बांटा गया। भगिनी निवेदिता, स्वामी विवेकानंद, लक्ष्मी बाई और एकनाथ टीमों ने गतिविधि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सांभरिया ने वालंटियर्स को सतत परिश्रम के बारे में बताया। डॉ. पारुल मित्तल और डॉ. रेखा शर्मा ने युवा शक्ति की सही दिशा की आवश्यकता के बारे में बताया। प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें