रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में फार्मेसी विभाग एवं फार्मास्यूटिकल सोसाइटी की ओर से फार्मासिस्ट दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव ने कहा कि समाज में फार्मासिस्ट की भूमिका अहम होती है।
कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव, प्रो. सुनील कुमार और प्रो. मंजू परूथी ने मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया। कुलपति प्रो. जेपी यादव ने कहा कि फार्मासिस्ट का समाज में अहम रोल होता है। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया का तीसरा बड़ा मैन्यूफैक्चर हब और दुनिया का सबसे बड़ा जेनेरिक दवाइयों का सप्लायर है। फार्मेसी विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील यादव ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही थी तो फार्मासिस्ट डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रहे थे। डॉ. रजनीश कुमार धानीवाल ने फार्मासिस्ट को हेल्थ सेक्टर में तीसरा बड़ा स्तंभ बताया।
डॉ. कोमल ने युवाओं को फार्मा सेक्टर में रिसर्च पर आधारित जाब के बारे में बताया। इस अवसर पर ओरल हाइजीन चेकअप कैंप भी लगाया गया जिसमें विद्यार्थियों व शिक्षकों ने जांच कराई। जतिन यादव ने न्यूरोथेरेपी का कैंप लगाया। बताया कि कैसे हम बिना दवाई के रोगी के कमर दर्द, सर्वाइकल, घुटनों जैसी समस्याओं से मुक्ति दिला सकते हैं। फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों ने पोस्टर क्विज, रंगोली में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ड्रग कंट्रोलर डॉ. रजनीश धानीवाल, प्रवीण कुमार, महेंद्र सिंह, डॉ. कोमल उपस्थित रहे।