कोसली। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय एनएसएस कैंप की शुरुआत प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार की ओर से की गई। उन्होंने छात्राओं को एनएसएस का महत्व समझाया और बताया की एनएसएस हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह समाज से जोड़ता है। अनेकता में एकता की प्रेरणा देता है, सामाजिक कुरीतियों से अवगत कराता है। एनएसएस की स्वयंसेविका सामाजिक कार्यों के लिए सदा तत्पर रहती हैं। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर विनती परमार ने सभी स्वयं सेविकाओं को सात दिवसीय एनएसएस कैंप में होने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। साथ ही यह आश्वासन दिया कि सात दिवसीय एनएसएस कैंप में स्वयंसेविका हर दिन कुछ न कुछ नया सीखेंगी। इस कैंप में सभी स्वयंसेविकाएं मिलजुल कर काम करेंगी। स्वयंसेविकाओं को सात टीम में विभाजित किया गया और सभी को उनका कार्य दिया गया। सभी स्वयंसेविकाओं ने उद्घाटन समारोह के पश्चात महाविद्यालय के प्रांगण की सफाई की। लोन की सफाई की और उन्होंने भोजन ग्रहण किया। सांयकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर नीरज, डॉक्टर भारती, डॉक्टर ज्योति, डॉक्टर रवि, रजनी, सुषमा, गीता, मनीष और अन्य सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।