फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फार्मेसी क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं, खोल सकते हैं मेडिकल की दुकान, जानिए कैसे बनाए कॅरिअर

Wed, 03 May 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सतपाल धूपिया, खंड शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। फार्मासिस्ट हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स होते हैं जो रोगियों को डॉक्टर के प्रिस्क्रप्शिन द्वारा दवाइयां उपलब्ध कराते हैं और सलाह देते हैं। इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए आपको भी इस क्षेत्र में जाना चाहिए। फार्मासिस्ट की भूमिका केवल दवा खरीदने और बेचने तक ही सीमित नहीं है। वे क्लीनिकल और फार्मास्यूटिकल रिसर्च में भी शामिल होते हैं। 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को फार्मसिस्ट की तैयारी करनी चाहिए। यहां आपको जल्द तथा अच्छी नौकरी मिल जाएगी। इसके साथ ही तनख्वाह भी अच्छी होगी। साथ ही निजी मेडिकल की दुकान भी खोल सकते हैं। इस बारे में जानिए रेवाड़ी के खंड शिक्षा अधिकारी सतपाल धूपिया की राय
विज्ञापन

फार्मसिस्ट कैसे बनें : 12वीं कक्षा पास होने के बाद इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इसमें किसी संस्था से डिप्लोमा अथवा बैचलर इन फार्मेसी कोर्स कर सकते हैं।
फार्मसिस्ट बनने के लिए योग्यता : फार्मसिस्ट बनने के लिए छात्र मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा साइंस फेकल्टी में रसायन, भौतिकी और बायोलॉजी में अच्छे अंकों में उत्तीर्ण होना चाहिए। उसके बाद किसी कॉलेज से डिप्लॉमा या बैचलर डिग्री करनी चाहिए। साथ ही स्किल भी विकसित करनी चाहिए।
विज्ञापन

बेस्ट फार्मेसी कॉलेज : भारत के टॉप फार्मेसी कॉलेजों में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हैदराबाद, बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी, मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेस चंडीगढ़, इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी मुंबई व अन्य कॉलेज शामिल हैं।

आसपास के अस्पतालों में जाकर सीखें :
इस कोर्स में प्रवेश पाने के लिए अभ्यास बहुत जरूरी है। विद्यार्थी अपने आसपास छोटे-छोटे अस्पतालों या मेडिकलों में जाकर दवाईयों के बारे में ज्ञान अर्जित कर सकते हैं। इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। डिग्री हासिल करने के बाद मेडिकल खोलने का लाइसेंस भी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें