फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंबाला से गुजरात लेकर जा रहा था अवैध शराब, पुलिस ने कैंटर चालक को किया गिरफ्तार

Mon, 12 Jun 2023 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नेशनल हाईवे-11 पर कुंड बैरियर के पास से सोमवार की तड़के अपराध शाखा-टू धारूहेड़ा पुलिस ने शराब से भरा कैंटर पकड़ा है। कैंटर में 501 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। चालक शराब लेकर अंबाला से गुजरात जा रहा था। पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी चालक राजस्थान के जिला चुरू के गांव धनोठी बड़ी निवासी रमेश कुमार है। आरोपी चालक के खिलाफ खोल थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा-टू धारूहेड़ा की टीम एनएच-11 पर रविवार की रात कुंड के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अटेली की ओर से एक कैंटर में अवैध रूप से शराब लाई जा रही है। शराब से भरा कैंटर कुंड बैरियर बहरोड व जयपुर होते हुए गुजरात ले जाया जाएगा। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने हाईवे पर कुंड बैरियर के पुल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अटेली की ओर से आ रहे एक कैंटर को जांच के लिए रोक लिया। कैंटर चालक ने अपना नाम राजस्थान के जिला चुरू के धनोठी बड़ी निवासी रमेश कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद बताया। चालक से कैंटर में भरे सामान के बिल मांगे। चालक ने गत्ता के स्क्रैप के बिल दे दिए। पुलिस द्वारा जांच करने पर कैंटर में शराब भरी हुई मिली। पुलिस ने कैंटर से 501 पेटी अवैध शराब बरामद कर ली और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में चालक ने बताया कि वह यह शराब लेकर गुजरात जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम व फर्जीवाड़ा करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी चालक को अदालत से रिमांड पर लेकर मामले में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें