फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव माजरा भालखी व गुमीना में अवैध निर्माण को गिराया

Wed, 07 May 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 12रेवाड़ी। गांव माजरा भालखी में अवैध निर्माण को ध्वस्त करता बुलडोजर। स्रोत: विभाग - फोटो : यूपी टीम के लिए चयनित खिलाड़ी हिमांशु,अनुराग व पंकज सैनी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को गांव माजरा भालखी व गुमीना में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में हुए निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करवाया। माजरा भालखी में 5 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही अवैध काॅलोनी में 15 डीपीसी, 5 चारदीवारी व कच्चे रोड का नेटवर्क तोड़ा गया। गांव गुमीना में लगभग 3 एकड़ में विकसित हो रही अवैध काॅलोनी में 12 डीपीसी, 2 चारदीवारी व कच्चे रोड के नेटवर्क को तोड़ा गया। जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त डयूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस प्रशासन की सहायता से अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि नियंत्रित क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें