आईजीयू के कुलपति प्रो. जेपी यादव ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव ने आईजीयू में चल रही प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर नवंबर-दिसंबर 2024 की परीक्षाओं के केंद्रों का निरीक्षण किया। पहले व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं सुबह व सांयकालीन दो सत्र में आयोजित की गई। कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव ने परीक्षा से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। आईजीयू में राव तुलाराम भवन, यूआईईटी भवन, स्वामी विवेकानंद भवन एवं सरदार पटेल भवन में प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शांतिपूर्वक आयोजित की जा रही है। संवाद