फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन
फोटो : 29भ्रमण के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की तरफ से विद्यार्थियों के लिए गुरुग्राम स्थित हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण को मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र सिंह और परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस शैक्षणिक कार्यक्रम का समन्वय विभाग के शिक्षक-प्रभारी डॉ. संदीप कुमार एवं रोहित कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने यात्रा के प्रबंधन से लेकर केंद्र में आयोजित सभी गतिविधियों ध्यान सत्र, समूह चर्चा, भावनात्मक जागरूकता कार्यक्रम एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों में छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें