फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लोक नृत्य में आईजीयू के विद्यार्थी प्रथम

Tue, 07 Jan 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 29रेवाड़ी। राज्य युवा महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आईजीयू के विद्यार्थी। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के डांस क्लब के विद्यार्थियों ने पलवल में आयोजित राज्य युवा महोत्सव में लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुलपति प्रो. जेपी यादव व कुलसचिव प्रो. तेज सिंह ने विजेताओं की सराहना की।अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रो. करण सिंह ने विभिन्न क्लबों के बारे में जानकारी दी। निदेशक छात्र कल्याण प्रो. रविंद्र ने बताया कि विजेता छात्रों को 8 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्मानित करेंगे। डांस क्लब के कोऑर्डिनेटर सुशांत यादव ने बताया कि आईजीयू की टीम रेवाड़ी ने युवा कलाकार सागर सैनी द्वारा तैयार कराया गया “गुड़िया” हरियाणवी फोक नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें छात्रा एकता, विधि, अंजलि, अंशुल, निर्मला, गीता, सिमरन, संजोगिता, हेमलता, पिंकी ने प्रतिभागिता की और अब ये छात्राएं राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हरियाणा दल का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा की विवि की साहित्यिक क्लब की छात्रा ज्योति ने भी इस महोत्सव में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें