फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जलभराव का नहीं हुआ समाधान तो होगा प्रदर्शन

Wed, 25 Jun 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16खलियावास गांव में स्थिति का जायजा लेते भारतीय किसान यूनियन चढूनी का शिष्टमंडल। स्र
विज्ञापन
धारूहेड़ा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी का एक शिष्टमंडल खलियावास गांव में गया। वहां यूनियन के सदस्यों ने देखा कि गांव का जलभराव से बुरा हाल है। अंदर राजस्थान, रेवाड़ी, धारूहेड़ा का गंदा पानी आ रहा है। इस पानी से लगभग 10 गांव प्रभावित हैं। फसल बिल्कुल चौपट हो गई है। बीमारी फैलने की आशंका है। प्रधान समय सिंह ने बताया कि प्रशासन ने इसका समाधान और 50 हजार की घोषणा नहीं की गई तो बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रशासन को भी सोचना चाहिए कि कितना बुरा हाल गांव का हो रहा है। इस मौके पर जिला कार्यकारी सदस्य राजेंद्र सिंह गेरा, प्रदीप डूंगरवास, नरेश, विवेक, आशीष, अमरजीत तथा अन्य कई किसान नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें