फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री हट छोड़ किसानों की बात मान लेते तो इतने किसान शहीद न होते%

विज्ञापन
गंगायचा टोल प्लाजा पर ग्रामीणों से बातचीत करते विधायक चिरंजीव राव। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। गंगायचा टोल पर रविवार को विधायक चिरंजीव राव किसानों को बधाई देने उनके बीच पहुंचे। विधायक ने कहा कि इस संघर्ष में हमारे 700 से अधिक किसानों ने प्राणों की आहुति दी, जिसका हमें बहुत दु:ख है। उनको हम अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हठ के कारण ही इतने किसान शहीद हुए हैं। यदि प्रधानमंत्री अपनी हठ छोड़कर पहले किसानों की बात मान लेते तो इतने किसान शहीद नहीं होते। हमारी मांग है कि सभी किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए व जिन किसानों पर बर्बरता कर लाठी चार्ज और मुकदमे दर्ज किए हैं उन मुकदमों को वापस लेकर आर्थिक मदद की जाए। इसके अलावा सरकार को साथ-साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी कानून बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें