फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मां को पर्याप्त पोषण मिले तो स्वस्थ होता है बच्चा

Wed, 03 Sep 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त पोषण और संतुलित आहार मिले तो शिशु का जन्म स्वस्थ रूप से होता है। गर्भावस्था में मां को दोगुना पोषण की आवश्यकता होती है। क्योंकि इस समय मां का शरीर केवल अपने लिए ही नहीं बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए भी भोजन ग्रहण करता है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लतेश अरोड़ा का कहना है कि गर्भवती महिला को प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फॉलिक एसिड, विटामिन और मिनरल से भरपूर आहार लेना चाहिए। यह पोषक तत्व बच्चे की हड्डियों, दिमाग और रक्त निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में हरी सब्जियां, दालें, दूध, मौसमी फल और अनाज आहार में शामिल करना चाहिए। ,संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें