रेवाड़ी। नेशनल हाइवे पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण यदि कोई दुर्घटना घटित होती है तो नेशनल हाइवे ऑथोरिटी के अधिकारियों पर मामला दर्ज किया जाएगा। डीसी मो. इमरान रजा बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे ऑथोरिटी के अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि नेशनल हाइवे पर सडक़ की स्थिति दुरूस्त हो ताकि नेशनल हाईवे पर किसी प्रकार की घटना घटित न हो। निर्देश दिए कि जिला में जो भी सडक़ दुर्घटनाएं होती हैं उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। डीसी ने निर्देश दिए जहां सडक़ दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही हैं वहां संबंधित एसडीएम व डीएसपी एसएचओ के साथ मॉनिटरिंग करें और संबंधित एजेंसी द्वारा यदि समय पर दुर्घटनाओं के कारणों पर संज्ञान नहीं लिया जाता है तो तुरंत प्रभाव से आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी होने के साथ-साथ अनुपालना करना ज्यादा अहम है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे पर बने अनाधिकृत कट बंद किए जाएं और सर्विस रोड़ को भी ठीक किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि उनके अधिकारी क्षेत्र की सडक़ों पर गड्ढïों को दुरूस्त करने के साथ ही टी-प्वाइंट आदि आवश्यक स्थानों पर साईन बोर्ड और ब्रेकर बनवाएं और अवैध कटों को भी बंद करवाएं।