रेवाड़ी। शहर के सेक्टर तीन स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से दो चोर पीतल की मूर्तियां और अन्य सामान चुरा ले गए। पुजारी ने मंदिर में चोरी करने वाले दोनों चोरों को पहचान लिया और मॉडल टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
सेक्टर तीन हाउसिंग बोर्ड निवासी जगदीश ने बताया कि वह श्रीकृष्ण मंदिर में करीब 20 वर्ष से पुजारी हूं। चोर मंदिर का ताला तोड़कर रविवार की अल सुबह पीतल की मूर्तियां, दो पीतल के बडे़ घंटे, 12 तांबा के बड़े लोटे, 14 तांबा के छोटे लोटे, 5 छोटी तांबे की लुटिया, 2 पीतल की बड़ी जोत व म्यूजिक सिस्टम (एम्प्लीफायर) चोरी करके ले गये। गिरीश ने बताया कि सुबह पूजा के लिए उठे तो देखा कि मंदिर में से मूर्तियां व अन्य सामान गायब हैं। इसके के बाद तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।