रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से शहर में गांव के प्रत्येक घर घर जाकर मस्क व सैनिटाइजर वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा लॉकडाउन के पालन करने को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। मकसद है लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने का।
सोसायटी के रेवाड़ी सचिव वाजिद अली ने बताया कि 130 लोगों के वॉलिंटियर की टीम बनाई गई है। 4-4 की टीम बनाकर शहर के प्रत्येक मोहल्ले में कॉलोनी में भेजा जा रहा है, ताकि लोगों को कोविड-19 के लिए जागरूक किया जा सके। इसके लिए जरूरतमंदों को मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किए जा रहे हैं। वाजिद अली ने बताया कि संकट की इस घड़ी में प्रत्येक व्यक्ति का करता बनता है कि वह सहयोग करे। बता दें कि 130 लोगों ने बतौर कोरोना वॉरियर के तौर पर सोसाइटी में अपना पंजीकरण करवाया है।