फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिना चीरा लगाए बच्चेदानी का ऑपरेशन

Fri, 06 Feb 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सर्जरी करते चिकित्सक। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
भिवाड़ी। जिला अस्पताल में बिना चीरा लगाए बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया है। पीएमओ डॉ. सागर अरोड़ा ने बताया कि जिला अस्पताल में यह इस तरह का पहला सफल ऑपरेशन है। उन्होंने बताया कि अगर यह ऑपरेशन बाहर किसी निजी अस्पताल में करवाया जाता तो इसमें लगभग 1 लाख रुपये से ज्यादा का खर्च आता। भिवाड़ी जिला अस्पताल में यह ऑपरेशन पूरी तरह निशुल्क किया गया, जिससे मरीज को बड़ी आर्थिक राहत मिली। इस पूरे ऑपरेशन में 2.30 से 3 घंटे लगे। इस सफल सर्जरी में स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. नवीन जाखड़, एनेस्थेटिस्ट डॉ. रमेश यादव और स्टाफ नर्स मनीषा व किरनदीप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें