फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मंदिर जा रही महिला को सम्मोहित कर दो लाख के आभूषण ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। जिले में महिलाओं को सम्मोहित कर एक के बाद एक वारदात सामने आ रही है। गिरोह ने धारूहेड़ा कस्बा में मंदिर जा रही एक महिला के हाथ पर कैमिकलयुक्त कोई चीज रखी और फिर बेसुध कर दिया। आरोपी ने महिला से पहने हुए करीब दो लाख रुपये के सोने के गहने उतरवा ले गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, ठीक एक दिन पहले शहर के सेक्टर-3 में भी इसी तरह की वारदात हुई थी। जिले के धारूहेड़ा की सैय्यद कॉलोनी निवासी सुधा रानी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वापस घर लौट रही थी। मंदिर से कुछ दूर आगे निकलते ही एक युवक उसके पास आया। उसके हाथ में पीले रंग का केमिकल था। उसने केमिकल हाथ पर रखकर उससे कहा कि मां मेरे हाथ में बगला मुखी माता के दर्शन करो। जब उसने उसके हाथ पर नजर डाली, तो वह अपनी सुध खो बैठी। युवक ने उसकी सोने की अंगूठी, गले से सोने का पेंडल व कानों की बालियां निकली लीं। कुछ देर बाद उसे होश आया तो सभी आभूषण गायब मिले।
विज्ञापन

महिला प्रिंसिपल भी बन चुकी शिकार
एक दिन पहले रेवाड़ी शहर के सेक्टर-3 में रहने वाली महिला गंगा देवी के साथ ही इसी तरह की वारदात हुई थी। मसानी स्कूल में प्रिंसिपल गंगादेवी सेक्टर-3 से मार्केट जाते समय पैदल आए दो युवकों ने उससे किसी के घर का पता पूछा। गंगा देवी ने पते के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। उसे बातों में उलझा कर सम्मोहित कर दिया। इसके बाद उसके सोने के कंगन, टॉप्स, कान की बालियां और पर्स ले लिए। पर्स में मोबाइल फोन और नकदी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें