फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पत्नी पर लाठी-डंडों से पीट कर किया घायल

Fri, 03 Mar 2023 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बावल। गांव जड़थल निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कसौला थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के गांव जड़थल निवासी 60 वर्षीय उगम देवी ने बताया कि उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। उसने चारों की शादी कर दी है। वह प्लॉट में काम कर रही थी। तभी उसका पति रामअवतार वहां आया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। पहले तो पति ने गालीगलौज की और फिर उसने डंडे से हमला कर दिया। उसके सिर पर काफी चोटें आई। पति जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उगम देवी को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। कसौला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें