फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणधीन मकान का 232 किलो वजन का लोहे का गेट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बाईपास स्थित सनसिटी में निर्माणधीन एक मकान का लोहे का गेट चोरी हो गया। शहर थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महेन्द्रगढ़ के गांव मानपुरा निवासी जसवंत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साले गांव कंवाली निवासी रतनसिंह ने बाईपास स्थित सनसिटी में एक प्लाट लिया हुआ है। इस प्लाट पर कुछ दिन से मकान बनाने का कार्य चल रहा है। रतनसिंह नौकरी पर होने के कारण उसके पास समय नहीं था, जिसकी वजह से जसवंत ही यहां निर्माणकार्य की देखरेख कर रहा है। बीते दिन मकान पर लोहे का गेट लगवाने के लिए मंगवाया था। 232 किलोग्राम का लोहे का गेट निर्माणधीन मकान के पास ही रखा हुआ था। रविवार की रात के समय लोहे का गेट चोरी हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें