रेवाड़ी। शहर के रामपुरा मोड़ के समीप कार सवार लोगों ने एक व्यक्ति पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। शहर के मोहल्ला हंसनगर निवासी मोहित ने बताया कि सोमवार रात वह गोपाल देव चौक से अपने घर जा रहा था। जब थोड़ा आगे पहुंचा तो कार में आए लोगों ने ऑटो रोककर उसे बाहर आने को कहा। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। सिर व चेहरे पर बीयर की बोतल से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद