फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिमांशी रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज के वनस्पति विभाग द्वारा क्लाइमेट चेंज एवं बायोडायवर्सिटी लॉस विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपरोक्त विषय पर विद्यार्थियों ने लगभग 15 पोस्टर बनाए। इस गतिविधि के निर्णायक मंडल डॉ. बिंदु अरोड़ा, मीनू घई और डॉ. संगीता ने सभी पोस्टर्स का मूल्यांकन किया। जिसमें हिमांशी पहले स्थान पर, नेहल दूसरे स्थान पर और निशि तीसरे स्थान पर रही। कॉलेज प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहन करते हुए आयोजन समिति एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बंसल ने विद्यार्थियों को इसी प्रकार बढ़-चढ़कर गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का आयोजन मोनिका कुमारी, मिस अनु यादव एवं संदीप ने किया। मोनिका कुमारी ने कॉलेज प्राचार्य निर्णायक मंडल एवं स्टाफ के अन्य सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। कॉलेज कार्यकारिणी के प्रधान अमित गुप्ता, उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव कपिल कुमार गोयल और कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर डॉ. पारूल मित्तल, डॉ. ममता शर्मा, संगीता यादव, भीष्म एवं अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें