बावल। कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर-3 से 40 लाख रुपये कीमत का हाईवा (ट्रक) चोरी हो गया। ट्रांसपोर्ट कंपनी की ओर से ड्राइवर पर भी शक जाहिर किया गया है। हाईवा की लोकेशन पता करने के लिए जीपीएस चेक किया तो उसकी तार ही रात में काटी हुई मिली। कसौला थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोनीपत जिले के खरखौदा के गांव बरोना निवासी साकेत कुमार के अनुसार वह धर्मपाल नाम की कंपनी में कार्यरत है। साकेत की माने तो उनके मुंशी कमलदास ने बताया कि उनका टाटा हाईवा बावल आईएमटी स्थित सेक्टर-3 में खाली जगह पर खड़ा हुआ था।