फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हे कर चालो सिंगार राम की सूं-यो प्रजातंत्र त्योहार राम की सूं...

Fri, 10 May 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रचित गीत का​ विमोचन करते एडीसी साथ में अन्य। स्रोत : डी
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया की ओर से रचित गीत ‘हे कर चालो सिंगार राम की सूं-यो प्रजातंत्र त्योहार राम की सूं...’ का विमोचन एडीसी अनुपमा अंजलि ने किया। गीत को राजकीय उच्च विद्यालय जैतपुर की छात्रा कुमारी प्रिया द्वारा स्वरबद्ध किया गया है, जिसने हाल ही में प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के तहत गायन विधा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गीत को जिले के संगीतकार व भजन गायक मुरारी लाल सोनी द्वारा संगीतबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

एडीसी अनुपमा अंजलि ने गीत की रचना करने वाली पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने में निश्चित रूप से यह गीत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की ‘मेरा वोट मेरी ड्यूटी‘ की सोच से ही मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी।
इस अवसर पर वर्ष 2022 बैच के अंडर ट्रेनिंग आईएएस अधिकारी, डीईओ महेंद्र सिंह खनगवाल, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, प्रवक्ता सुधीर यादव, छात्रा कुमारी प्रिया, संगीतकार मुरारी लाल सोनी, शिक्षिका डाॅ. ज्योति उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें