कुंड (रेवाड़ी)। नारनौैल रोड पर खोरी गांव के पास ट्रक चालक ने सड़क पार कर रहे एक ट्राला के हेल्पर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ के गांव बिजोपुर निवासी करीब 35 वर्षीय वलसीद ट्रॉला पर बतौर हेल्पर तैनात था। वलसीद ट्रॉला के चालक वकील के साथ नारनौल से लौट रहा था। गांव खोरी के पास वलसीद और वकील ने शौच करने के लिए ट्रॉले को रोक दिया। जब वलसीद ट्रॉला से उतरकर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।