फोटो : 07रेवाड़ी। एसएन झुग्गी झोपड़ी में बैठे बच्चे। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। एक निजी स्कूल ने झुग्गी-झोपड़ी संस्कार केंद्र के बच्चों की मदद की है। निजी स्कूल के बच्चों ने एसएन झुग्गी झोपड़ी संस्कार केंद्र में प्रधानाचार्य ऊना राय चौधरी से प्रेरित होकर कपड़े, किताबें, स्टेशनरी और खिलौने दिए। संस्कार केंद्र के संचालक नरेंद्र गुगनानी ने बताया कि 8 नवंबर को लगभग 47 बच्चों को सरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए ढालियावास, कृष्णा नगर मड हट तथा पदैयावास से आए अध्यापकों के साथ भेजा गया। इस वर्ष 12 अप्रैल से आज तक लगभग 160 से ज्यादा बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजा गया, जिसमें से कुछ का एडमिशन कागजों में कमी के कारण नहीं हो पा रहा उनके लिए भी सरकारी स्कूलों के अध्यापक तथा केंद्र की अध्यापिकाओं नीलम गुप्ता, डोली पॉल, वंदना गुप्ता, सविता भगत ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।