रेवाड़ी। श्री हनुमान मंदिर बडा तालाब को लेकर व्यक्ति को दस्तावेज सहित उप मंडल अधिकारी के कार्यालय में पहुंचना होगा। उप मंडल अधिकारी ने पत्र जारी कर कहा है कि उपायुक्त कार्यालय रेवाडी के पत्र परिवाद 9 जून द्वारा इस कार्यालय में प्राप्त हुई है। संबंधित शिकायत बारे दस्तावेज किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर पेश करना सुनिश्चित करें। परमात्मा शरण सिंह ने इसे लेकर मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि मंदिर को ट्रस्ट को देना चाहिए। इसे लेकर ही पत्र जारी कर कार्यालय में दस्तावेज लाने को लेकर कहा गया है। संवाद