लोगों की समस्याएं सुनते डॉ. सतीश खोला। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर एक स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान लगभग 250 नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों ने परिवार पहचान पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित अपनी शिकायतें एवं सुझाव प्रस्तुत किए।