नागरिकों की समस्याएं सुनते डॉ. सतीश खोला। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। पीपीपी के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर 1 स्थित अपने कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 नागरिकों की समस्याएं सुनीं। नागरिकों ने पेयजल, बिजली, सड़क, सफाई, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, राजस्व मामलों और अन्य समस्याओं से जुड़े मुद्दे रखे। डॉ. खोला ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों तक उनकी बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। संवाद